जलवा हो तो MP पूनम महाजन जैसा, फ्लाइट ना छूटे इसलिए रेलवे ने दौड़ा दी स्पेशल ट्रेन
मुंबई। रूतबा हो तो ऐसा! जी हां महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी की सांसद पूनम महाजन की फ्लाइट ना छूट जाए इसलिए रेलवे के वेस्ट सेंट्रल डिवीजन ने 139 किलोमीटर (बीना से भोपाल तक) स्पेशल ट्रेन चला दी। इस स्पेशल ट्रेन में सिर्फ दो बोगी थे जो बिना रूके भोपाल पहुंच गई। मामला सामने आने के बाद रेलवे कटघरे में आ गया है और अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। VIDEO: अतिक्रमण विरोधी मुहिम के दौरान 10 फीट गहरे नाले में गिरीं BJP MP पूनम

भोपाल डिवीजन के एक अफसर के मुताबिक महाजन मंगलवार रात स्पेशल ट्रेन से भोपाल के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंची थीं। करीब 1 घंटे 50 मिनट में ट्रेन बीना से भोपाल पहुंच गई थी। आपको बता दें कि रेलवे के नियमों के मुताबिक सांसदों के लिए स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई जा सकती। रेलवे अफसरों के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन में भी सिर्फ उनकी पत्नी और बच्चे सफर कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications