कांग्रेस ने एकनाथ गायकवाड़ को बनाया मुंबई कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष

मुंबई। दो बार के सांसद और सीनियर कांग्रेस नेता एकनाथ गायकवाड़ को पार्टी की मुंबई इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने गायकवाड़ को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले, मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने 7 जुलाई को इस पद से इस्तीफा दे दिया था। मिलिंद देवड़ा ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक तीन सदस्यीय समिति बनाने का सुझाव दिया था।

Eknath Gaikwad, has been appointed as the Working President of Mumbai Regional Congress Committee

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि, कांग्रेस अध्यक्ष ने एकनाथ गायकवाड़ को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। हालांकि, प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस अध्यक्ष का नाम नहीं है। बता दें कि, राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली है। अभी कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव वाकी है।

गायकवाड़ की नियुक्ति तब हुई है जब पार्टी महाराष्ट्र में इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारी शुरू करने की योजना बना रही है। मुंबई प्रदेश कांग्रेस समिति (एमपीसीसी) के सूत्रों ने कहा कि मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे के फैसले के बाद भी शीर्ष नेतृत्व ने इसे स्वीकार नहीं किया है। बता दें कि, देवड़ा ने लोकसभा चुनाव में पद से इस्तीफा सौंप दिया था।

वहीं यह भी कहा जा रहा है कि मुंबई में मतदान से पहले एक और कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की संभावना है। गायकवाड़, दो बार मुंबई (उत्तर मध्य) और मुंबई (दक्षिण-मध्य) सांसद से सांसद रह चुके हैं। गायकवाड़ महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+