एजाज खान पर मॉडल और डॉयरेक्टर से मारपीट का आरोप, मुसीबत में पड़े तो हुए फरार

नई दिल्ली। हमेशा ही विवादों में रहे एक्टर और बिग बॉस कंटेस्टेंट एजाज खान के साथ एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। दरअसल एजाज पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक दोस्त के साथ एक फैशन शो में मॉडल और डॉयरेक्टर के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद से एजाज खान फरार चल रहे हैं। घटना 30 अप्रैल की है जब नवी मुंबई में एजाज खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।

ejaz Khan booked for assaulting model, director at fashion event

पुलिस ने एजाज खान के घर पर उनको तालाश करने की कोशिश की लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस मुंबई और नवी मुंबई में उनकी तलाश कर रही है। खबर है कि इस फैशन शो में एजाज बतौर गेस्ट इनवाइटेड थे। कहा जा रहा है कि एजाज यहां अपने लिए चेंजिंग रूम न मिलने से नाराज थे। और इसके बाद उन्होंने महिला मॉडल को देखकर अश्लील गाना गाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- मुंबई के होटल से बॉलीवुड अभिनेता एजाज खान गिरफ्तार, मिली 8 प्रतिबंधित ड्रग्स की गोलियां

बता दें एजाज खान अकसर ऐसे विवादों में फंसते रहते हैं। पिछले साल एजाज खान के पास से प्रतिबंधित ड्रग्स (एक्सटेसी) की गोलियां बरामद हुईं थीं, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये से ज्यादा थी। तब जब एजाज के गिरफ्तार किया गया था तो वे नशे में थे और लगभग 40 दिन जेल में रहे थे। इसके अलावा उनपर एक हेयर स्टाइलिस्ट को अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप भी लगा था।

यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की भिवंडी लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+