बिग बॉस-14 के फिनाले से पहले एजाज खान ने बताया क्यों नहीं की शो में वापसी, मेकर्स पर आरोप लगा कहा- दिल टूट गया

बिग बॉस-14 के फिनाले से पहले एजाज खान ने बताया क्यों नहीं की शो में वापसी, मेकर्स पर आरोप लगा कहा- मेरा दिल टूट गया

Eijaz Khan Breaks Silence on Why he not re-entre Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 का आज रविवार (21 फरवरी) की रात ग्रैंड फिनाले है। (Bigg Boss 14 Grand Finale) रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अली गोनी, निक्ली तंबोली और राखी सावंत इन पांचों फाइनलिस्ट में से आज कोई एक बिग बॉस 14 का विजेता बन जाएगा। बिग बॉस 14 के जब भी दमदार कंटेस्टेंट की बात होगी तो उसमें एजाज खान का नाम जरूर लिया जाएगा। एजाज खान शो से जब अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर हुए थे तो शो में बताया गया था कि वो अपना काम खत्म कर शो में दोबारा वापसी करेंगे। तब तक उनकी जगह शो में उनकी प्रोक्सी कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्य रहेंगी। एजाज खान के फैन्स इतंजार करते रहें कि वो कब शो में दोबारा एंट्री करेंगे। अब खुद एजाज खान ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है। शो के दमदार कंटेस्टेंट एजाज खान बिग बॉस 14 के मेकर्स से नाराज हैं और उन्होंने शो पर आरोप भी लगाए हैं।

Eijaz Khan

एजाज खान ने बताया क्यों नहीं की बिग बॉस 14 में दोबारा एंट्री

रियलिटी शो बिग बॉस 14 से अपनी वर्क कमिटमेंट की वजह से बाहर निकलने वाले एजाज खान ने बताया है कि वो शो के फाइनलिस्ट होने के योग्य हैं लेकिन कोरोना वायरस की गाइडलाइन्स होम क्वारंटाइन की वजह से वो शो में वापस नहीं आ सके।

Recommended Video

    Bigg Boss 14 Finale: 'बिग बॉस 14' का ग्रैंड फिनाले आज, जानें शो की डिटेल | वनइंडिया हिंदी

    टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में एजाज खान ने कहा, ''बिग बॉस-14 की मेरी जर्नी खत्म हो गई, मुझे ये जानकार बहुत दुख हुआ और मेरा दिल टूट गया।''

    शूटिंग कमिटमेंट के कारण शो को बीच में छोड़ जाने पर एजाज खान ने कहा, ''6 फरवरी को मैंने अपना वो काम खत्म कर लिया था, जिसके लिए मैं शो से बाहर आया था। बिग बॉस 14 के मेकर्स को इस बारे में पता था कि मेरा काम 6 फरवरी को खत्म हो गया है। मुझे इस बात का इतंजार था कि मैं जल्द से जल्द से शो में दोबारा वापस जाउं। लेकिन शो के मेकर्स ने कहा कि उन्हें फिलहाल होम क्वारंटाइन में रहना होगा और जब तक होम क्वारंटाइन की अवधि खत्म होगी, शो के फिनाले में बहुत कम ही दिन बचे होंगे।''

    एजाज खान बोले- मैं बिग बॉस शो के फॉरमेट का सम्मान करता हूं

    एजाज ने कहा कि उनके समर्थक और प्रशंसक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें लगातार लिख रहे थे कि वो शो में दोबारा एंट्री करें। एजाज खान ने शो में वापसी ना होने पर अपनी निराशा व्यक्त की और कहा कि वो एक अभिनेता हैं इसलिए शो के मेकर्स की दुविधा को समझते हैं।

    एजाज खान ने कहा, 'मुझे लगता है कि अब शो के मेकर्स इस बारे में बात करने के लिए तैयार होंगे। मैं कुछ दिनों के लिए उनसे निराश भी था कि मुझे घर में दोबारा प्रवेश करने का अवसर नहीं मिला लेकिन मैंने शो के मेकर्स से इस बारे में बात नहीं की। हालांकि मीडिया ने इस मुद्दे को उठाया। लेकिन अब मुझे आगे बढ़ना होगा...क्योंकि मैं शो के फॉरमेट का सम्मान करता हूं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+