दिल्ली: ट्रोली बैग में मिला नाबालिग लड़की का शव, मचा हड़कंप
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के तिमारपुर के पास जगतपुर में बायो डाइवर्सिटी पार्क के पास रविवार को सड़क के किनारे पर एक ट्रॉली बैग में 8-9 साल की बच्ची की लाश मिली है। बच्ची के गले में चोट के निशान पाए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सुबह साढ़े सात बजे इसकी सूचना मिली और तिमारपुर थाना से एक टीम भेजी गई। मृतक बच्ची की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

दरअसल रविवार सुबह जगतपुर गांव के लोग जब सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक पर निकले तो बायोडायवर्सिटी पार्क के पास सड़क किनारे एक सूटकेस दिखाई दिया, जिसमें नाबालिग का शव था। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी तिमारपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) नूपुर प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने जब लावारिस बैग को खोला तो उसने आठ या नौ साल की एक बच्ची का शव मिला।
उसके गले पर उंगली के निशान मिले हैं, पुलिस जांच में जुट गई है। शव को अरूणा आसफ अली अस्पताल ले जाया गया। पुलिस पीड़िता की पहचान के लिए लापता लड़कियों की सूची और अन्य जानकारियों का पता लगा रही है।












Click it and Unblock the Notifications