केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की निपुण भारत मिशन की शुरुआत, जानिए क्यों है खास
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने सोमवार को नेशनल इनीशिएटिव फॉर प्रोफिसिएंसी इन रीडिंग विद अंडस्टैंडिंग एंड न्यूमरैसी (NIPUN Bharat) प्रोग्राम की शुरुआत की। कार्यक्रम का शुभारंभ वर्चुअली किया गया। वर्चुअल मोड में निपुण भारत से संबंधित एक शार्ट वीडियो, एंथम और गाइडलाइन्स लॉन्च किए गए। इस प्रोग्राम में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशओं के स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, और विभिन्न शिक्षा संस्थानों के प्रमुख, विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
Recommended Video

आपको बता दें कि निपुण भारत कार्यक्रम को स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा लागू किया जाएगा। डिपार्टमेंट इस कार्यक्रम को पांच चरणों में लागू करेगा। जिनमें राष्ट्र, राज्य, जिला, ब्लॉक और स्कूल शामिल हैं। कार्यक्रम को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में समग्र शिक्षा अभियान के तहत चलाया जाएगा। बताया गया है कि यह कार्यक्रम नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) को लागू करने की दिशा में अपनाए गए प्रयासों में से एक है।
नई शिक्षा नीति में सरकार ने आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता पर विशेष जोर दिया है। इसी के अंतर्गत इस पहल की शुरुआत की जा रही है। यह कार्यक्रम देश में समग्र शिक्षा और साक्षरता मानकों में सुधार करने में सहयोग करेगा। निपुण भारत कक्षा तीन तक पढ़ाई, लिखाई और अंकों के ज्ञान में जरूरी निपुणता हासिल कर सके।












Click it and Unblock the Notifications