सट्टेबाजी ऐप मामले में ईडी ने रणबीर कपूर के बाद हुमा कुरैशी, हिना खान और कपिल शर्मा को किया तलब

Betting App Case: ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अभिनेत्री हुमा कुरैशी, हिना खान और कॉमेडियन कपिल शर्मा को तलब किया है।

जांच एजेंसी ने हुमा कुरैशी और हिना खान को ऐप के कथित प्रचार के लिए और कपिल शर्मा को पिछले सितंबर में दुबई में महादेव बुक ऐप की सफलता पार्टी में भाग लेने के लिए तलब किया है।

सट्टेबाजी ऐप मामला: ED ने हुमा कुरैशी-कपिल शर्मा को किया तलब

इस बीच, गुरुवार को रणबीर कपूर को इसी मामले में ईडी ने तलब किया था। रणबीर कपूर ने इसके लिए केंद्रीय जांच एजेंसी से व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए और समय मांगा है। प्रवर्तन निदेशालय को अभी यह तय करना है कि वह अभिनेता को दो सप्ताह का समय देगा या नहीं।

बता दें कि महादेव बुक ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में रणबीर कपूर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, ईडी ने उन्हें समन भेजा है और एक्टर पर आरोप है कि वह महादेव ऐप को प्रमोट करते हैं। एक्टर को ईडी ने पूछताछ के लिए 6 अक्टूबर को बुलाया है।

एक तरफ जहां रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लेकिन वह अब ऑनलाइम गेमिंग एप के चक्कर में फंस गए। दरअसल, ईडी सट्टेबाजी के मामले में सख्त हो गई है और कुछ सेलेब्स को उन्होंने समन भेजना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में पहला नाम रणबीर कपूर आया। एक्टर को पूछताछ के लिए 6 अक्टूबर को बुलाया गया है। अब इस खबर को पढ़कर एक्टर के फैंस परेशान हो गए हैं।

रणबीर कपूर महादेव बेटिंग ऐप को प्रमोट किया था जिसके लिए उन्हें भुगतान किया गया। लेकिन ये कमाई एक तरीके से अपराध की कमाई है। इसलिए ईडी ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए।

यह भी पढ़ें- ED के निशाने पर Ranbir Kapoor, महादेव गेमिंग ऐप में होगी पूछताछ, एक्टर को भेजा समन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+