ईडी ने सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर और करीबी दोस्त को भेजा समन, पूछताछ के लिए पेश होने को कहा

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर रोज नया मोड़ आ रहा है। इस मामले में ईडी के अलावा अब सीबीआई भी जांच कर रही है। बिहार सरकार की इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद इस केस को सीबीआई को सौंप दिया गया था। सुशांत के बैंक खाते से करोड़ो रुपए के लेनदेन को लेकर भी जांच चल रही है। इस मामले में ईडी अलग-अलग लोगों से पूछताछ कर रही है। अब ईडी ने सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी को समन भेजा है। ईडी ने श्रुति मोदी को आज ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। इसके अलावा ईडी ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को भी समन भेजा है और उन्हें 8 अगस्त को पेश होने को कहा है।

sushant

Recommended Video

    Rhea Chakraborty Case : Sushant Case में पूछताछ के लिए ED दफ्तर पहुंचीं रिया | वनइंडिया हिंदी

    इससे पहले ईडी ने रिया चक्रवर्ती को भी समन भेजा था और उन्हें आज पेश होने के लिए कहा था। लेकिन रिया के वकील ने ईडी से अपील की है कि जबतक इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो जाती तबतक वह रिया से पूछताछ को टाल दें। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के बैंक खाते से करोड़ो रुपए का लेनदेन हुआ है, इसी को लेकर इस मामले में ईडी पहले से ही जांच कर रही है। ईडी की ओर से आज रिया चक्रवर्ती को समन भेजकर पेश होने को कहा गया है। जानकारी के मुताबिक ED मुंबई दफ्तर में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि ईडी ने रिया चक्रवर्ती से सवालों की एक लंबी फेहरिस्त तैयार की है, ईडी ने रिया चक्रवर्ती के मुंबई स्थित पुराने आवास के पते पर पोस्ट के जरिए और ईमेल के माध्यम से समन भेजा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिया से सुशांत सिंह राजपूत से व्यक्तिगत और व्यवसायिक संबंधों को लेकर सवाल पूछे जा सकते हैं।

    बता दें सुशांत के पिता केके सिंह ने आरोप लगाया है कि रिया चक्रवर्ती ने उनके बेटे को इमशोनली टार्चर किया, उसने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर उससे पैसे ऐठें, वो उससे पैसे की वजह से ही जुड़ी थी, वो उनके बेटे को उसकी मेडिकल रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की धमकी देती थी, उसने ही सुशांत को दवाओं की ओवरडोज दी, सुशांत के अकाउंट में 17 करोड़ रु थे, जिसमें से 15 करोड़ रु रिया ने निकाले, इसके अलावा रिया सुशांत की मौत के कुछ दिन पहले ही उसका घर छोड़कर चली गईं और साथ में पैसे, लैपटॉप, जेवर, सुशांत के बैंक कार्ड्स, पिन और मेडिकल रिपोर्ट भी ले गईं, उन्होंने रिया पर सुशांत के खिलाफ साजिश रचने और उसकी मनोदशा को खराब करने आरोप लगाया है, केके सिंह ने कहा है रिया ने सुशांत की बीमारी का फायदा उठाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+