स्विस बैंक ने नीरव मोदी और उसकी बहन के 4 खाते किए सीज, अकाउंट में थे 283 करोड़ रुपए
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़े नीरव मोदी के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। जांच एजेंसियों ने नीरव मोदी और उसकी बहन पूर्वी के स्विस बैंक के चार खातों को फ्रीज कर दिया है। इनमें तकरीबन 283 करोड़ रुपए जमा बताए जा रहे थे। स्विट्जरलैंड ने यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ED) की अपील पर की है। ED ने कहा था कि इन खातों में जमा रकम भारतीय बैंकों से अवैध तरीके से ट्रांसफर कराया गया है।

देश छोड़ कर भागने वाला हीरा कारोबारी नीरव मोदी फिलहाल ब्रिटेन की एक जेल में बंद है। भारत लगातार उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रहा है। पीएनबी घोटाले में यह पिछले कुछ दिन एजेंसियों की दूसरी बड़ी कामयाबी है। इससे पहले इस मामल के आरोप मेहुल चौकसी के भारत में प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया था। जब एंटिगुआ के प्रधानमंत्री बयान जारी कर कहा था कि हम मेहुल चोकसी की नागरिकता रद्द कर रहे हैं।
इस संबंध में सरकार की ओऱ से जारी एक बयान में कहा गया है कि, भारत की मांग पर उन्होंने नीरव और उसकी बहन पूर्वी मोदी के चार खाते सीज कर लिए हैं। इन बैंक खातों में तकरीबन तीन करोड़ 75 लाख यूएस डॉलर जमा है। ये बैंक खाते भारत सरकार के प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) के आग्रह पर पीएमएलए एक्ट के तहत फ्रीज किए गए हैं। इस खातें में भारतीय बैंकों से अवैध तरीके से पैसे ट्रांसफर किए गए थे।
पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी लंदन की वांड्सवर्थ जेल में है। गुरुवार को उसकी रिमांड भी पूरी हो रही है। वीडियो लिंक के जरिए वेस्टमिंस्टर कोर्ट में नीरव की पेशी होने की उम्मीद है। भारत की प्रत्यर्पण अपील पर 19 मार्च को लंदन में नीरव की गिरफ्तारी हुई थी। चार बार जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है। ईडी की चार्जशीट में नीरव की बहन पूर्वी का भी नाम है।












Click it and Unblock the Notifications