PNB Scam: हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर ईडी का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

पंजाब नेशनल बैंक में 11500 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आने के बाद ईडी ने नीरव मोदी के खिलाफ 280 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Recommended Video

    Punjab National Bank में 11,300 Crore का Fraud, Nirav Modi पर CBI का शिकंजा | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक में 11500 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आने के बाद ईडी ने अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी और अन्य लोगों के खिलाफ 280 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। ईडी ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर यह केस दर्ज किया है। इससे पहले बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक ने अपने 10 अधिकारियों को नीरव मोदी से संबंध रखने के आरोप में निलंबित कर दिया था।

    PNB की मुंबई ब्रांच में 11500 करोड़ की धोखाधड़ी

    PNB की मुंबई ब्रांच में 11500 करोड़ की धोखाधड़ी

    आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 1.77 बिलियन डॉलर (करीब 11,500 करोड़) के फ्रॉड का मामला सामने आया है। ये घोटाला बैंक की मुंबई स्थित एक ब्रान्च में हुआ है। भारत के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में इसकी जानकारी दी गई है। बैंक ने बताया है कि मुंबई की एक ब्रांच में 1.77 अरब डॉलर की धोखाधड़ी हुई है।

    चुनिंदा खाता धारकों की सहमति से ट्रांजेक्शन

    चुनिंदा खाता धारकों की सहमति से ट्रांजेक्शन

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में पंजाब नेशनल बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कुछ बैंक खातों के जरिए ये फ्रॉड किया गया है। बैंक ने अपने बयान में कहा है कि ट्रांजेक्शन कुछ चुनिंदा खाता धारकों की सहमति से हुए हैं। बैंक ने ये जानकारी नहीं दी है कि इस फ्रॉड का कितना असर बैंक पर पड़ेगा। बैंक ने अपने स्टेटमेंट में मामले की जांच और ग्राहकों के प्रति साफ-सथुरी बैंकिग की बात कही है।

    पीएनबी के 10 अधिकारी सस्पेंड

    पीएनबी के 10 अधिकारी सस्पेंड

    पंजाब नेशनल बैंक ने इसी मामले में बुधवार को अपने 10 अधिकारियों को नीरव मोदी से संबंध रखने के आरोप में निलंबित कर दिया। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से सीबीआई को अरबपति ज्वैलरी डिजाइनर नीरव मोदी के खिलाफ और ज्वैलरी कंपनी में हुए करोड़ों रुपये के फर्जी लेन देन की दो शिकायतें मिली हैं। शिकायत के अनुसार बैंक की ब्रांच में हुए फर्जी लेनदेन की बात कही गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+