1000 करोड़ रुपए के रॉयल्टी मामले में आदित्य चोपड़ा को ईडी का समन
नई दिल्ली। यशराज फिल्म बड़े पर्दे पर रोमांस की एक नई दुनिया को दिखाने के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यशराज फिल्म ईडी की नोटिस की वजह से चर्चा में है। प्रवर्तन निदेशालय ने यशराज फिल्म के चेयरमैन आदित्य चोपड़ा को समन किया है। उनपर रायल्टी मामले में कई कई करोड़ रुपए का भुगतान नहीं करने का आरोप है। ईडी ने ना सिर्फ आदित्य चोपड़ा बल्कि श्रीधर सुब्रमण्यम जोकि सोनी म्युजिक इंडिया के उपाध्यक्ष हैं को भी नोटिस भेजा है, साथ ही यूनिवर्सल म्युजिक कंपनी के एमडी-सीईओ देवराज सान्याल को भी ईडी ने उनका बयान लेने के लिए बुलाया है।

ईडी ने यह नोटिस तब भेजा है जब टी सीरीज के एमडी भूषण कुमार, सारेगामा म्युजिक के विक्रम मेहरा के साथ पूछताछ की गई थी। ईडी इन कंपनियों को बकाया भुगतान को लेकर नोटिस भेज रही है, इनकी बकाया राशि के चलते समन किया गया है। कानून के अनुसार संगीतकार, कंपोजर को म्युजिक कंपनी को कमाई का 50 फीसदी देना देना होता है। ईडी के अनुसार यह बकाया जून 2012 से बकाया है। रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि टी सीरीज ने पिछले छह साल में 2000 करोड़ रुपए की कमाई की है, लेकिन इसका पचास फीसदी अभी तक कंपोजर और संगीतकार को नहीं दिया गया है। जिसके चलते कई लोगों पर मनी लॉड्रिंग का आरोप लगा है जिसकी जांच चल रही है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में आदित्य चोपड़ा अपनी अगली फिल्म टाइगर जिंदा है की रीलीज में जुटे हैं, यह फिल्म इसी वर्ष 22 दिसंबर को रीलीज होगी।
इसे भी पढ़ें- Happy Birthday Kamal Haasan: सुपरहिट एक्टर हैं हासन, अब राजनीति में डेब्यू का सभी को इंतजार












Click it and Unblock the Notifications