मल्लिकार्जुन खड़गे से ED की पूछताछ जारी, नेशनल हेराल्ड केस में किया तलब- सूत्र
नई दिल्ली, 11 अप्रैल: प्रवर्तन निदेशालय (ED) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार मामले (National Herald corruption case) में पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें आज सोमवार को ईडी के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया गया था। खबरों के अनुसार खड़गे करीब 11 बजे प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

ईडी के दफ्तर पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे
नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी का शिकंजा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब भ्रष्टाचार के इस मामले में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से ईडी की टीम पूछताछ में जुट गई है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने खड़गे को समन भेजकर सोमवार को दफ्तर आने के लिए तलब किया था, जिसके बाद वहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
पीएमएलए के तहत दर्ज किए जाएंगे बयान
जानकारी के मुताबिक अधिकारियों के मुताबिक एजेंसी जांच संबंधी कुछ पहलुओं को समझना चाहती है। ऐसे में खड़गे के बयान धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत दर्ज किए जाएंगे। आपको बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी आरोपी है।
इस केस में यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) के अधिग्रहण में कांग्रेस पर धोखाधड़ी, साजिश और आपराधिक विश्वासघात का आरोप लगाया गया है। पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की ओर से शुरू किया गया नेशनल हेराल्ड एजेएल की तरफ से प्रकाशित किया गया अखबार था। साल 2012 में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक याचिका दायर कर कांग्रेसी नेताओं पर 'धोखाधड़ी' का आरोप लगाया।












Click it and Unblock the Notifications