Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ED ने टेरर फंडिंग मामले में जब्त की जहूर वटाली की 1.73 करोड़ रुपये की संपत्ति

श्रीनगर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कश्मीरी कारोबारी जहूर वटाली की 1.73 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम एक्ट के तहत जारी एक आदेश में कहा गया है कि वटाली की 1.48 करोड़ की अचल संपत्ति और दिल्ली स्थित जम्मू एंड कश्मीर की ब्रांच में जमा 25 लाख रुपये जब्त किए हैं। प्रवर्तन निदेशालय पहले ही जहूर वटाली की लगभग नौ करोड़ रूपये की संपत्ति जब्त कर चुका है।

ED has attached assets worth Rs. 1.73 crores of Zahoor Ahmad Shah Watali
ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आतंकी फंडिंग की जांच का सामना कर रहा जहूर वटाली दुबई से आए 1.74 करोड़ रुपये के स्त्रोत की जानकारी देने में विफल रहे। ऐसा माना जा रहा है कि, यह पैसा या तो आईएसआई या फिर हाफिज सईद की ओर से आतंकी फंडिंग के रूप में भेजी गई थी। इसीलिए इसी रकम के बराबर उसी संपत्तियों को जब्त किया गया है। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और उसके मुखिया हाफिज सईद के साथ कथित संबंधों को लेकर जहूर अहमद वटाली ईडी और एनआईए की जांच का सामना कर रहा है।

कश्मीरी मूल के कारोबारी जहूर अहमद शाह वटाली के 60 से ज्यादा बैंक एकाउंट भी ED के राडार पर हैं। इसके अलावा कई ऐसे लोग हैं, जिनके खिलाफ बहुत जल्द बड़ी कार्रवाई होने वाली है। कारोबारी जहूर अहमद शाह वटाली की काफी संपत्ति हरियाणा के गुरुग्राम में भी मौजूद है। कुछ दिनों पहले की एजेंसी की एक टीम ने गुरुग्राम में उसकी एक संपत्ति को अटैच की थी।

ईडी ने एनआईए की चार्जशीट के आधार पर लश्कर आतंकी और लश्कर सरगना हाफिज़ सईद, आतंकी यूसूफ शाह, आफताफ अहमद शाह, अलताफ अहमद शाह, नईम अहमद खान, फारुख अहमद डार, मोहम्मद अहमद कांडे, राजा मेहराज्जुद्दीन कलावल, बशीर अहमद भट्ट, जहूर अहमद शाह वटाली, कामरान युसूफ और जावेद अहमद भट्ट के खिलाफ मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+