Aircel Maxis Case: ईडी ने दायर की कार्ति चिदंबरम के खिलाफ नई चार्जशीट, 4 जुलाई को अगली सुनवाई
नई दिल्ली। एयरसेल मैक्सिस मामले में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ ईडी ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में नई चार्जशीट दाखिल की है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 4 जुलाई को होगी। कार्ति के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। इस चार्जशीट में कई बार पूर्व वित्त मंत्री का भी जिक्र किया गया है। इस पूरे मामले पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि आरोपपत्र बहुत पहले ही दायर किया जाना चाहिए था, लेकिन ईडी के कुछ अधिकारी चिदंबरम की मदद करने की कोशिश कर रहे थे जिसके कारण इस प्रक्रिया में देरी हुई।

बता दें कि एयरसेल मैक्सिस मामले में कथित भूमिका के लिए पी चिदंबरम के बेटे कार्ति को 28 फरवरी को चेन्नई हवाई अड्डे पर ब्रिटेन से लौटने के बाद गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में, कार्ति जमानत पर हैं। गौरतलब है कि कुल 3,500 करोड़ रुपये विदेशी धन लेने के लिए एयरसेल- मैक्सिस सौदे में चिदंबरम की भूमिका जांच के घेरे में है।
आपको बता दें कि इससे पहले सीबीआई ने इस मामले में पी चिदंबरम से पूछताछ की थी। एजेंसी ने आईएनएक्स मीडिया में विदेशी निवेश की मंजूरी में अनियमितताओं का आरोप लगाया है, जो पूर्व मीडिया बैरॉन पीटर मुखर्जी और उनकी पत्नी इंद्राणी का एक उद्यम है। आपको बता दें कि दोनों के खिलाफ सीबीआई शीना बोरा की हत्याकांड में जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications