टेरर फंडिंग केस: हाफिज सईद के खिलाफ ईडी ने फाइल की चार्जशीट
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमात-उद-दावा के हाफिज सईद और अन्य के खिलाफ टेरर फिंडिग केस में चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में सईद के साथ उसके डिप्टी शाहिद महमूद, दुबई में रह रहा पाकिस्तान का मोहम्मद कामरान, दिल्ली का हवाला ऑपरेटर मोहम्मद सलीम और मोहम्मद सलमान के भी नाम हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने मनीलांड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत ये चार्जशीट की है।

ईडी पाक के आतंकी संगठन फलह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (जमात उद दावा से जुड़ा संगठन) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। एजेंसी ने 2018 मोहम्मद सलमान और मोहम्मद सलीम के खिलाफ मनीलांड्रिंग केस की जांच शुरू की थी। गुरुवार को ईडी की तरफ से दिए गए बयान में कहा गया कि सलमान फलह-ए-इंसानियत फाउंडेशन की तरफ से अवैध हवाला चैनल्स के जरिए फंड पाने वालों में शामिल रहा।












Click it and Unblock the Notifications