Karnataka कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार और उनकी बेटी को ईडी, सीबीआई ने भेजा नोटिस, नेता ने उठाया ये सवाल
Karnataka कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार और उनकी बेटी को ईडी, सीबीआई नोटिस भेजा है। जिसकी जानकारी जांच एजेंसियों ने नहीं बल्कि प्रदेश अध्यक्ष ने खुद दी है और कई सवाल उठाए हैं।

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव मई महीने में होने वाले हैं, हालांकि अभी चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए विपक्षी पार्टी कांग्रेस जमकर प्रचार कर रही है। वहीं इस बीच कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें 22 फरवरी को एजेंसी के सामने पेश होने का नोटिस भेजा है और उनकी बेटी ऐश्वर्या शिवकुमार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से एक नोटिस भेजा गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष पर चल रहे ये दो केस
बता दें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर्नाटक के पूर्व मंत्री डी के शिवकुमार के खिलाफ दो मामलों की जांच कर रही है। जिनमें से एक नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार मामले से संबंधित है- और सीबीआई उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच कर रही है। डीके शिवकुमार ने ये खुलासा किया है उन्हें और उनकी बेटी को नोटिस जारी किया गया है हालांकि दोनों सेंट्रल एजेंसियों ने शिवकुमार और उनकी बेटी को जारी नोटिसों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
2019 में जा चुके हैं जेल
याद रहे कर्नाटक के कनकपुरा से विधायक शिवकुमार के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई से सामने आए एक मामले में कई दौर की पूछताछ के बाद 3 सितंबर, 2019 को एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्हें अगले महीने जमानत दे दी थी।
शिवकुमार ने नेाटिस मिलने के बाद जांच एजेंसयों पर लगाया ये अरोप
कर्नाटक के पूर्व मंत्री शिवकुमार ने आरोप लगाया है कि ईडी और सीबीआई केवल विपक्षी नेताओं के खिलाफ केवल कार्रवाई कर रही है, सत्ताधारी दल के नेताओं के खिलाफ एक भी कार्रवाई क्यों नहीं कर रही। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा "सत्तारूढ़ पार्टी नेताओं के लिए कुछ भी नहीं है, भले ही वे हजारों करोड़ जमा करें।
कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया बेटी को क्यों एजेंसी ने भेजा है नोटिस
गौरतलब है कि डी के शिवकुमार वर्तमान में मई में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियों के तहत "प्रजा ध्वनि यात्रा" कर रहे हैं। ईडी और सीबीआई से नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने शिवमोग्गा में संवाददाताओं से कहा मुझे हर दिन नोटिस मिल रहे हैं। कल मेरी बेटी को एक नोटिस मिला है जिसमें उसकी स्कूल फीस और परीक्षा परिणाम के बारे में पूछा गया है। उन्होंने कहा आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वे किस तरह के सवाल पूछ रहे हैं। मैंने नेशनल हेराल्ड को जो कुछ दिया है, उसके बारे में मैं पहले ही जवाब दे चुका हूं, लेकिन उन्होंने मुझे फिर से 22 तारीख को उनके सामने पेश होने के लिए कहा है। क्या मुझे 'प्रजा ध्वनि' यात्रा करनी चाहिए या उनके सामने बैठना चाहिए?












Click it and Unblock the Notifications