National Herald case: 'ED सामूहिक विनाश का हथियार बन गया है', सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले कांग्रेस नेता

नई दिल्ली, 02 अगस्त। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कुछ हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग आरोपियों पर जल्द कार्रवाई हो सकती है। इसमें कांग्रेस के लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम, उनके पिता पी चिदंबरम, जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उद्योगपति शिविंदर मोहन सिंह का नाम शामिल है।

Kirti Chidambaram and Mallikarjun Kharge

बदले की भावना से कार्य कर रहा केंद्र- कांग्रेस
धन शोधन अधियम (PMLA) एक्ट के तहत प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले दिनों की ई बड़ी कार्रवाई की। जिसमें कई लोगों पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है। इसमें कांग्रेस के लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम, उनके पिता पी चिदंबरम पर पर भी कार्रवाई शामिल है। वही विपक्ष इस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर हो रहा है। केंद्र सरकार पर आरोप लगाया जा रहा है कि ये बदले की भावना कार्रवाई की जा रही है।

Recommended Video

    Enforcement Directorate केस, छापा, संपत्ति जब्त में अव्वल, लेकिन सजा में ? | वनइंडिया हिंदी |*News

    नेशनल हेराल्ड केस में ईडी का कार्रवाई हास्यास्पद- कीर्ति चिदंबरम
    मंगलवार को पी चिंदंरम के बेटे व लोकसभा सांसद कीर्ति चिंदंबरम ने कहा 'हास्यास्पद है कि वो एक पब्लिकेशन के परिसर में छापा मारेंगे, जिसके लेनदन के रिकॉर्ड मौजूद हैं। पहले ईडी को हथियार बनाया गया था, अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह सामूहिक विनाश का हथियार बन गया है। वे छापेमारी, सम्मन और गिरफ्तारियों में हद से आगे बढ़ जाएंगे। उन्होंने आगे कहा 'हास्यास्पद है कि वे एक प्रकाशन के परिसर पर छापा मारेंगे, जिसका लेनदेन वैसे भी खातों की किताबों में दर्ज है'।

    कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी- मल्लिकार्जुन खड़गे

    नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पी चिदंबरम और उनके बेटे कीर्ति चिदंबरम पर कार्रवाई की कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने निंदा की। उन्होंने कहा 'यह कांग्रेस को जानबूझकर परेशान करने और उसकी छवि खराब करने के लिए एक राजनीतिक प्रतिशोध है। हमारे संविधान के अनुसार, एक सत्तारूढ़ दल के रूप में विपक्षी दलों को डराना सही नहीं है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+