Xiaomi इंडिया पर ईडी की कार्रवाई, 5,551 करोड़ रुपए किए जब्त
नई दिल्ली,30 अप्रैल: केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) स्मार्टफोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी श्योमी टेक्नॉलजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन (फेमा) के तहत कार्रवाई की है। ईडी ने चीनी कंपनी श्योमी (Xiaomi) के 5,551 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। श्योमी इंडिया देश में MI नाम के मोबाइल फोन की ट्रेडर और वितरक कंपनी है।
Recommended Video

प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को कहा कि उसने श्योमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित 5,551.27 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। यह कार्रवाई 1999 के विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत की गई है। पैसा चीनी स्मार्टफोन दिग्गज के बैंक खातों में था, जिसे सीज किया गया है। ईडी दो महीने से अधिक समय से कंपनी की जांच कर रही है।
वहीं श्योमी की ओर से कहा गया है कि हम सभी भारतीय कानूनों का पालन करते हैं और हम अधिकारियों के साथ उनकी चल रही जांच में सहयोग कर रहे हैं। श्योमी की भारतीय स्मार्ट फोन बाजार में 24 फीसदी की हिस्सेदारी है।












Click it and Unblock the Notifications