शेखर रेड्डी केस: ED ने और अटैच की 14 करोड़ की संपत्ति

नई दिल्ली। जे शेखर रेड्डी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक अन्य कार्रवाई के अंतर्गत 50 किलो सोना जिसकी कीमत करीब 14 करोड़ रुपए मानी जा रही हैं, जे शेखर रेड्डी के केस में अटैच कर दी है।

शेखर रेड्डी केस: ED ने और अटैच की 14 करोड़ की संपत्ति

अब इस मामले में कुल अटैचमेंट 68 करोड़ रुपए की हो चुकी है। इससे पहले 29 मई को रेड्डी और उनके सहयोगियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी ने 8.56 करोड़ की कीमत का 30 किलो सोना जब्‍त किया था। यह मामला नोटंबदी के बाद दर्ज किया गया था।

PMLA के तहत 8 करोड़ 56 लाख 99 हजार की संपत्ति

रेड्डी और सहयोगियों के पुराने नोटों को नए नोट से बदलने के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग ( पीएमएलए) के अंतर्गत 8 करोड़ 56 लाख 99 हजार रुपए की संपत्ति के साथ 30 किलो सोना कुर्क करने का आदेश जारी किया था। ईडी ने हाल ही में इस मामले में 34 करोड़ की संपत्ति जब्‍‍त किया था।

इस मामले में आयकर विभाग ने 142 करोड़ काी कथित अघोषित आय का पता लगाया था, जिसमें से नोटबंदी के बाद आए नए नोट में 34 करोड़ की राशि जब्त भी की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+