पीएनबी घोटाला: ED ने नीरव मोदी पर कसा शिकंजा, मुंबई और सूरत में 147 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली। पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई और सूरत में नीरव मोदी की 147.72 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त की है। दोनों शहरों में जो प्रॉपर्टी अटैच की गई है उसमें 8 कारें, एक प्लांट, मशीनरी, ज्वेलरी, पेटिंग और अचल संपत्ति शामिल है। प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई और सूरत में नीरव के खिलाफ ये कार्रवाई की है।

Enforcement Directorate attached Nirav Modi’s Rs 147.72 crore worth of properties in Mumbai and Surat

इसके पहले, ईडी ने दुबई में नीरव मोदी की 11 संपत्तियों को जब्त कर लिया था। प्रवर्तन निदेशालय ने दुबई में नीरव मोदी और उसके फर्म की 56 करोड़ की 11 संपत्तियों को जब्त कर लिया था। ईडी ने लंदन अमेरिका हांगकांग और सिंगापुर और भारत में कार्रवाई करते हुए नीरव मोदी से संबंधित 637 करोड की चल अचल संपत्ति अटैच कर ली थी। पूरे मामले में प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है।

प्रवर्तन निदेशालय ने हांगकांग में नीरव मोदी की जो संपत्ति जब्त की थी जिसकी कीमत 255 करोड़ रुपये बताई थी। पिछले साल 17 अक्टूबर को ईडी ने पीएनबी घोटाले में आरोपी नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, मिहिर भंसाली और अन्य आरोपियों की 218.46 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त कर लिया था।

नीरव ने पिछले महीने विशेष अदालत को जवाब भेजकर कहा था कि वह सुरक्षा कारणों से भारत नहीं आ सकता है। नीरव फिलहाल यूके में रह रहा है। नीरव मोदी पीएनबी के 14 हजार करोड़ रुपये घोटाले में आरोपी है। सीबीआई और ईडी उसके खिलाफ आरोपों की जांच कर रहे हैं। कई बार कोर्ट उसे पेश होने के लिए आदेश दे चुका है। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने पंजाब नेशनल बैंक में 14 हजार करोड़ रुपए के वित्तीय घोटाले को अंजाम दिया। इस घोटाले के बाद दोनों देश छोड़कर फरार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+