मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने अवंता ग्रुप के प्रमोटर गौतम थापर को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 04 अगस्त। मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ने अवंता ग्रुप के प्रमोटर गौतम थापर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को ईडी ने गौतम थापर के ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी ने दिल्ली और मुंबई स्थिति ठिकानों पर छापेमारी के बागौतम थापर को गिरफ्तार कर लिया है। माना जा रहा है कि आज ईडी गौतम थापर को कोर्ट में पेश करेगी और उनकी कस्टडी की मांग करेगी। गौर करने वाली बात है कि ईडी अवंता रिएलिटी, यस बैंक के को फाउंडर राणा कपूर और उनकी पत्नी के खिलाफ पीएमएलए के तहत जांच कर रही है। सीबीआई द्वारा दायर एफआईआर का संज्ञान लेने के बाद ईडी ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कराया है।

ed

ईडी की ओर से इससे पहले कहा गया था कि सीबीआई की एफआईआर में आरोप है कि जब राणा कपूर यस बैंक के एमडी और सीईओ थे तो उन्होंने दिल्ली की प्राइम लोकेशन पर बाजार कीमत से बहुत कम दाम में गैर कानूनी तरह से एक प्रॉपर्टी खरीदी थी, यह प्रॉपर्टी अवंता रिएलिटी लिमिटेड की थी, जिसे इस प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए कम कीमत पर बैंक की ओर से लोन दिया गया था। सीबीआई ने पिछले साल राणा कपूर और उनकी पत्नी बिंदु कपूर के खिलाफ 307 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी खरीद मामले में केस दर्ज किया था। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने बाजार कीमत से तकरीबन आधी कीमत पर इस संपत्ति को खरीदा और इसके बदले 1900 करोड़ रुपए का लोन बैंक की ओर से कंपनी को मुहैया कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+