ED ने कसा शिकंजा, अनिल देशमुख के पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल सेक्रेटरी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर ईडी का शिकंजा कसता ही जा रहा है।

नई दिल्ली, 26 जून: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर ईडी का शिकंजा कसता ही जा रहा है। शनिवार को अनिल देशमुख के घर पर हुई छापेमारी की कार्रवाई के बाद ईडी की टीम ने देर रात उनके पर्सनल असिस्टेंट कुंदन शिंदे और पर्सनल सेक्रेटरी संजीव पलांडे को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले ईडी की टीम ने छापेमारी के तहत पूरे दिन अनिल देशमुख के नागपुर स्थित घर की तलाशी ली। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में सीबीआई दफ्तर में करीब 9 घंटे की पूछताछ के बाद भी अनिल देशमुख के दोनों सहयोगी जांच अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

Recommended Video

    Money Laundering Case: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के PA और PS Arrest | वनइंडिया हिंदी
    anil deshmukh

    ईडी के अधिकारियों ने बताया कि कुंदन शिंदे और संजीव पलांडे की गिरफ्तारी के बाद दोनों को शनिवार को मुंबई की विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां ईडी पूछताछ के लिए इनकी कस्टडी की मांग करेगी। गौरतलब है कि शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ईडी के आठ अधिकारियों की एक टीम सीआरपीएफ के जवानों के साथ अनिल देशमुख के नागपुर स्थित घर पर पहुंची और छापेमारी शुरू की। इस दौरान किसी को भी घर के अंदर आने की इजाजत नहीं दी गई और देर रात तक छापेमारी जारी रही।

    परमबीर सिंह के आरोपों के बाद घेरे में अनिल देशमुख
    ईडी ने अनिल देशमुख के खिलाफ यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिग के मामले के तहत की है। आपको बता दें कि पिछले दिनों मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने आरोप लगाया कि अनिल देशमुख ने गृह मंत्री रहते हुए कुछ पुलिसकर्मियों को क्लब और बार मालिकों से 100 करोड़ रुपए इकट्ठा करने का आदेश दिया था। परमबीर सिंह के इन आरोपों से महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया और अनिल देशमुख को गृह मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा। हालांकि अनिल देशमुख का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं और उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+