इलेक्शन कमीशन की चुनाव वाले पांच राज्यों को चिट्ठी, टीकाकरण में तेजी लाइए

EC की चुनाव वाले राज्यों को चिट्ठी, तेजी से कीजिए टीकाकरण

नई दिल्ली, 3 जनवरी: चुनाव आयोग ने उन राज्यों में कोरोना टीकाकरण में तेजी लाने को कहा है, जहां आने वाले महीनों में चुनाव होने हैं। आयोग ने पांचों राज्यों को कोरोना वैक्सीनेशन बढ़ाने को कहा है। इसको लेकर सोमवार को चुनाव आयोग की ओर से पंजाब, उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर के मुख्य सचिवों को चिट्ठी लिखी गई है।

Recommended Video

    Election Commission ने Five Electoral States को लिखा पत्र, कही ये बड़ी बात | Corona | वनइंडिया हिंदी
    ecc

    चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों के मुख्य सचिवों से कहा है कि वो कोविड टीकाकरण में तेजी लाएं। आयोग ने मणिपुर को लेकर खासतौर पर चिंता जताई है। राज्य में पहली खुराक के कम प्रतिशत पर इलेक्शन कमीशन खुश नहीं है। ऐसे में आयोग ने तेजी से लोगों को टीका देने केलिए लिखा है।

    उत्तराखंड और गोवा में करीब सभी को (100 प्रतिशत) कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। बाकी तीन राज्यों, उत्तर प्रदेश, पंजाब और मणिपुर में कोरोना वायरस टीके की पहली खुराक लेने वालों का प्रतिशत कम है। बता दें कि पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में इस साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि इसी महीने आयोग इन पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

    चुनाव टालने के पक्ष में नहीं आयोग

    हाल ही में कोरोना वायरस के मामले देश में तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में चुनाव टालने की बातें भी कुछ लोगों की ओर से कही जा रही थी। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि चुनाव टाले नहीं जाएंगे। बीचे हफ्ते मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने लखनऊ में अपने प्रेस वार्ता में कहा था कि उत्तर प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हमसे मुलाकात की है। सभी दल कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए समय पर चुनाव कराए जाने के पक्ष में हैं। किसी भी दल ने चुनाव टालने की मांग नहीं की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+