चुनाव आयोग ने कहा-ईवीएम में नहीं हो सकती छेड़छाड़, सुबूत मिले तो उठाएंगे सख्त कदम
भारतीय चुनाव आयोग ने उस सभी आरोपों को खारिज कर दिया है जिनमें ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए थे।
नई दिल्ली। भारतीय चुनाव आयोग ने उस सभी आरोपों को खारिज कर दिया है जिनमें ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए थे। भारतीय चुनाव आयोग ने अपनी प्रतिक्रिया तब दी है जब पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद राजनीतिक दलों की ओर से ईवीएम में छेड़छाड़ किए जाने संबंधी आरोप लगाए गए थे। चुनाव आयोग ने ईवीएम में छेड़छाड़ के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें आधारहीन बताया है।

चुनाव आयोग ने कहा कि ऐसे तकनीकी और प्रशासनिक इंतजाम हैं, जिनकी वजह से ईवीएम में छेड़छाड़ करना मुमकिन नहीं है और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनी हुई है। साथ ही चुनाव आयोग ने कहा कि अगर किसी खास तरह के आरोप साक्ष्यों के साथ हमारे सामने रखे गए तो प्रशासनिक स्तर पर पूरी गंभीरता के साथ इसकी जांच की जाएगी।
चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि राजनीतिक पार्टियों या उम्मीदवारों की ओर से कोई खास शिकायत या ठोस सबूत नहीं मिले हैं। आयोग ने कहा कि ईवीएम छेड़छाड़ को लेकर बहुजन समाज पार्टी का आरोप बिना किसी साक्ष्य के है। आयोग ने गुरुवार को कहा कि कोई भी यह साबित करने में नाकाम रहा कि चुनाव आयोग की तरफ से इस्तेमाल ईवीएम में छेड़छाड़ की जा सकती है।
आपको बताते चले कि बसपा प्रमुख मायावती और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाए हैं।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें












Click it and Unblock the Notifications