'हरियाणा ने यमुना के पानी में कैसे मिलाया जहर?', ECI ने केजरीवाल से मांगा सबूत, 24 घंटे में देना होगा जवाब

चुनाव आयोग ने AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उनके दावों का सबूत मांगा कि हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिलाया था। चुनाव आयोग ने केजरीवाल से बुधवार रात 8 बजे तक अपना जवाब देने को कहा है। दरअसल, चुनाव आयोग ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजे गए पत्र में केजरीवाल के उस दावे को लेकर सबूत पेश करने को कहा गया है, जिसमें उन्होंने कहा कि हरियाणा राष्ट्रीय राजधानी की जल आपूर्ति को बाधित करने के लिए यमुना के पानी में "जहर" मिला रहा है।

Arvind Kejriwal over Yamuna Water

अरविंद केजरीवाल ने एक दिन पहले हरियाणा पर आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी की जल आपूर्ति को बाधित करने के लिए यमुना के पानी में जहर मिलाया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक दिन पहले यानी सोमवार को दिल्ली में एक चुनावी जनसभा के दौरान 27 जनवरी को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हरियाणा की बीजेपी सरकार को टारगेट करते हुए कहा, "लोगों को पानी से वंचित करना इससे बड़ा पाप कुछ भी नहीं है। भाजपा अपनी गंदी राजनीति से दिल्ली की जनता को प्यासा छोड़ना चाह रही है। वे हरियाणा से भेजे जा रहे पानी में जहर मिला रहे हैं।"

केजरीवाल ने मंच से दावे के साथ कहा, "यह दूषित पानी इतना जहरीला है कि इसे दिल्ली में मौजूद जल उपचार संयंत्रों द्वारा उपचारित नहीं किया जा सकता है। भाजपा दिल्लीवासियों की सामूहिक हत्या करना चाहती है। हम ऐसा नहीं होने देंगे।"

बता दें कि इससे पहले ऐसे में चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार को हरियाणा से दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले पानी में अमोनिया के स्तर में वृद्धि के आरोपों के संबंध में 28 जनवरी तक तथ्यात्मक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+