Assembly Elections 2024: हरियाणा में 1 अक्‍टूबर, J&k में 18, 25 सितंबर व 1 अक्‍टूबर को वोटिंग, काउंटिंग 4 को

Haryana Jammu & Kashmir Assembly Election 2024 Dates: चुनाव आयोग ने 16 अगस्‍त को विज्ञान भवन दिल्‍ली में आयोजित प्रेस कॉन्‍फ्रेंस हरियाणा और जम्‍मू कश्‍मीर विधानसभा चुनावोंं की तारीखों की घोषणा की। हरियाणा में एक चरण व जम्‍मू कश्‍मीर में तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे। जबकि दोनों की मतगणना एक ही दिन होगी।

जम्‍मू कश्‍मीर में तीन चरण में मतदान होगा।

प्रथम चरण-18 सितंबर
दूसरा चरण-25 सितंबर
तीसरा चरण-1 अक्‍टूबर

Assembly Election Chunav 2024

हरियाणा में एक ही चरण में एक अक्‍टूबर को मतदान होगा। हरियाणा व जम्‍मू-कश्‍मीर में मतगणना 4 अक्‍टूबर 2024 को एक साथ होगी।

haryana vidhan sabha chunav kab hai

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने बताया कि पिछले दिनों जम्‍मू-कश्‍मीर में आयोग की टीम गई तो हर किसी ने चुनाव करवाने पर जोर दिया। जम्‍मू कश्‍मीर की अवाम चुनाव के जरिए अपने यहां की तस्‍वीर बदलना चाहती है। लोकसभा चुनाव 2024 में भी जम्‍मू-कश्‍मीर के मतदाताओं का उत्‍साह देखते ही बना।

चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने हरियाणा में 10 हजार 321 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल पार है। हरियाणा में कुल मतदाता 2.1 करोड़ व मतदान केंद्र 20629 केंद्र हैं। हरियाणा में गुड़गांव, फरिदाबाद और सोनीपत मल्‍टी स्‍टोरी बिल्डिंग में भी मतदान केंद्र स्‍थापित किया जाएगा।

J amp amp K Vidhan Sabha Chunav 2024

चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने बताया कि जम्‍मू कश्‍मीर में 360 और हरियाणा 150 मॉडल केंद्र होंगे। जम्‍मू कश्‍मीर में कुल 11 हजार 338 मतदान केंद्र होंगे। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जम्‍मू कश्‍मीर में 20 अगस्‍त और हरियाणा में 27 अगस्‍त को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन होंगे।

haryana vidhan sabha chunav kab hai

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana assembly election 2024 dates )

हरियाणा में अभी भाजपा की सरकार है। नायब सिंह सैनी मुख्‍यमंत्री हैं। हरियाणा की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को पूरा होने वाला है।

हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। अभी 87 सीटें भरी हुई हैं। 3 सीट खाली हैं। हरियाणा में बहुमत का आंकड़ा 46 सीटें हैं। अभी एचएलपी-1 और एक निर्दलीय की मदद से भाजपा ने अपने 41 विधायकों के साथ सत्‍ता में है।

हरियाणा में विपक्ष के खाते में कांग्रेस के 29, जेजेपी के 10, आईएनएलडी एक और चार निर्दलीय विधायक हैं।

Jammu and kashmir vidhan sabha election 2024

जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा चुनाव 2024 (Jammu and Kashmir Assembly Elections 2024 Dates)

5 अगस्‍त 2019 को धारा 370 हटाकर जम्‍मू-कश्‍मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था। केंद्र शासित बनने के बाद जम्‍मू-कश्‍मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 2018 में विधानसभा भंग हो गई थी।

जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं। जम्‍मू क्षेत्र में विधानसभा की 47 और कश्‍मीर क्षेत्र में 43 सीटें हैं। जम्मू-कश्‍मीर चुनाव में शांति व्‍यवस्‍था बनाए रखने सबसे बड़ी चुनौती है। राज्‍य का दर्जा, सुरक्षा, रोजगार जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा चुनावों के प्रमुख मुद्दे हैं।

Jammu Kashmir Assembly Elections 2024

जम्मू कश्मीर तीन फेज में चुनाव

पहला फेज: 20 अगस्त - नोटिफिकेशन पहले फेज
वोटिंग -18 सिंतबर
दूसरा फेज
29 अगस्त नोटिफिकेशन
25 सितंबर - वोटिंग
तीसरा फेज
5 सिंतबर- नोटिफिकेशन
1 अक्तूबर- वोटिंग
मतगणना- 4 अक्तूबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+