'तंत्र की जीत और लोकतंत्र की हार' वाले बयान पर चुनाव आयोग ने जयराम और खेड़ा की लगाई फटकार, खड़गे को लिखा पत्र

Haryana Election Result 2024: हरियाणा विधान सभा चुनाव के परिणामों में मिली हार को कांग्रेस मानने को तैयार नहीं है। कांग्रेस हरियाणा चुनाव परिणाम पर आश्‍चर्य जताते हुए इसे अप्रत्‍याशित परिणाम बता रही है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और जयराम नरेश ने ऐसा बयान दे डाला कि उसकी चुनाव आयोग ने फटकार लगा दी है और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिाकर्जुन खड़गे को पत्र लिखकर आप‍त्ति जताई है।

इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ चुनाव परिणामों पर चर्चा करने के लिए सहमति जताई है।

Mallikarjun Kharge

हरियाणा चुनाव में भाजपा ने 48 सीटें हासिल करके राज्य में अपनी लगातार तीसरी बार सरकार बनानेका जश्‍न मना रही है। वहीं महज 37 सीटों पर कांग्रेस को मिली जीत पर कांग्रेस नेताओं ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की और चुनाव प्रक्रिया की अखंडता के बारे में चिंता व्यक्त की।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने हरियाणा चुनाव परिणाम में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे तंत्र की जीत और लोकतंत्र की हार बताया था। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक पत्र भेजा है।

खड़गे को लिखे पत्र में चुनाव आयोग ने कहा "अप्रत्‍याशित परिणामों पर पार्टी अध्‍यक्ष के रूख को मानता है, पार्टी के नेताओं के इस रुख कि परिणाम स्‍वीकार्य नहीं है। चुनाव आयोग ने कहा देश के समृद्ध लोकतांत्रिक विरासत में समान्‍य अर्थो में जैसा बयान कांग्रेस के नेताओं ने दिया वो अननसुना है। ये अभियव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता के अधिकार से बहुत दूर है। ये अस्‍वीकार्य है जो जम्‍मू कश्‍मीर और हरियाण्‍एाा समेत देश के सभी देशों में समान रूप से लागू होता है।

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने पत्र में कहा " चुनाव आयोग ने आपके और विपक्ष के नेता के बयानों पर गौर किया है, जिसमें हरियाणा के नतीजों को अप्रत्याशित बताया गया है और कांग्रेस इसका विश्लेषण करने और अपनी शिकायतों के साथ चुनाव आयोग से संपर्क करने का प्रस्ताव रखा है। इस मुद्दें पर बात करने के लिए ईसीआई 9 अक्‍टूबर की शाम 6 बजे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के लिए सहमत हो गई है।

बता दें कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और जयराम रमेश ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना अविश्वास और असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने चुनाव नतीजों को चौंकाने वाला बताया और कहा कि वे जमीनी हकीकत को नहीं दर्शाते। खेड़ा ने मतगणना प्रक्रिया के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं से कई शिकायतें मिलने की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+