EC ने लगाई क्लास कहा, जरा भाषणों में और सतर्कता बरतो राहुल

चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा है कि तथ्यों और मामले की परिस्थितियों की संपूर्णता के लिहाज से और अपने जवाब में आपके (राहुल गांधी) के पक्ष से आयोग अपना असंतोष व्यक्त करता है और आपको चुनाव प्रचार के दौरान भाषणों में और सतर्कता बरतने की सलाह देता है।
राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में दिए गए भाषणों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा राहुल गांधी पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था। इसी शिकायत पर आयोग ने राहुल को नोटिस जारी किया था। राहुल ने 8 नवंबर को आयोग को अपना जवाब सौंपा था।












Click it and Unblock the Notifications