Delhi Elections 2020: चुनाव आयोग ने संबित पात्रा को जारी किया नोटिस, कल तक देना होगा जवाब
Delhi Elections 2020:EC ने संबित पात्रा को जारी किया नोटिस, कल तक देना होगा जवाब
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में सभी राजनीति पार्टियां जोर शोर से चुनाव प्रचार करने में जुट गई है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में कई बार राजनीतिक दल के नेता आचार संहिता को उल्लघंन करने से भी गुरेज नहीं करते हैं। चुाव आयोग ने बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा, अनुराग ठाकुर पर चुनाव प्रचार करने से रोक लगा दिया तो अब बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा को नोटिस जारी किया है।

चुनाव आयोग ने संबित पात्रा को उनके बयान को लेकर नोटिस जारी किया है और उन्हें कल यानी गुरुवार को शाम 6 बजे तक का वक्त दिया है। उन्हें इस समयसीमा के भीतर चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब का नोटिस देना है। संबित पात्रा ने एक टेलीविजन चैनल पर अपने भाषण से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, चुनाव आयोग ने एक टेलीविजन चैनल पर अपने भाषण से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है।चुनाव आयोग ने कहा है कि अगर संबित जवाब देने में विफल होते हैं तो चुनाव आयोग आगे फैसला लेगा।












Click it and Unblock the Notifications