6 राज्यों में नवंबर में होंगे उपचुनाव, चुनाव आयोग ने की तिथियों की घोषणा
नई दिल्ली। भारत में छह राज्यों में इसी साल उपचुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने आज उपचुनाव के तिथियों की घोषणा कर दी। नवंबर में छह राज्यों में उपचुनाव कराए जाएंगे।

चुनाव आयोग ने छह राज्यों में उपचुनाव की तिथियों की घोषणा करते हुए कहा है कि 19 नवंबर को मतदान कराया जाएगा और 22 नवंबर को मतों की गणना कराई जाएगी।
इन राज्यों में होने हैं उपचुनाव
जिन राज्यों में ये उपचुनाव होने हैं, उनमें शामिल हैं - असम, अरुणाचल, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और त्रिपुरा।












Click it and Unblock the Notifications