केजरीवाल को पड़ी आयोग की डांट, मिला दूसरा नोटिस

नई दिल्ली। आप नेता और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल इन दिनों अपने ही बयानों के मकड़जाल में फंस गये हैं जिसकी वजह से उन्हें चुनाव आयोग के नोटिस पर नोटिस मिल रहे हैं। जी हां निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल के बयान को मतदाताओं को रिश्वत लेने के लिए उकसाने वाले बयान पर जवाब मांगा है। निर्वाचन समिति ने केजरीवाल के बयान को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाला पाया और 27 जनवरी को सुबह 11 बजे तक उनसे जवाब मांगा है।

यहां आपको बता दें रिश्वत मामले पर केजरीवाल को आयोग से यह दूसरा नोटिस मिला है। आयोग ने उनके इसी तरह के बयान पर 18 जनवरी को पहले भी नोटिस जारी किया था। केजरीवाल ने अपनी एक चुनावी सभा में लोगों से कहा था कि आप लोग बीजेपी और कांग्रेस से जितना चाहो पैसे ले लो लेकिन वोट आम आदमी पार्टी को ही देना।

केजरीवाल के मिला आयोग से दूसरा नोटिस

यही नहीं आयोग ने केजरीवाल को डांट भी लगायी है और कहा है कि वो अपनी जुबान को काबू में रखें अन्यथा उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना होगा। गौरतलब है कि आयोग ने भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय द्वारा दायर शिकायत पर केजरीवाल को 17 जनवरी को नोटिस जारी किया था।

केजरीवाल को 17 जनवरी को नोटिस जारी किया गया था

उपाध्याय ने अपनी शिकायत में कहा था कि आप नेता की टिप्पणी आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है क्योंकि केजरीवाल ने कहा था कि 'भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजधानी में सांप्रदायिक नफरत फैला रही है' । गौरतलब है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव 7 फरवरी को होगा और 10 फरवरी को मतगणना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+