राज्यसभा की 18 सीटों पर चुनाव की तारीख का चुनाव आयोग ने किया ऐलान
नई दिल्ली। राज्यसभा की खाली पड़ी लंबित सीटों के चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा ऐलान किया है। चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि राज्यसभा की जो सीटें खाली हैं और उसके लिए चुनाव लंबित है उन सभी सीटों र 19 जून को चुनाव कराया जाएगा। बता दें कि राज्यसभा की 18 सीटों पर चुनाव होना है, जिसे 19 जून को कराया जाएगा। दरअसल इन सभी सीटों पर कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन के चलते चुनाव नहीं हो सका था। लेकिन अब जिस तरह से लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से छूट दी जा रही है और स्थिति सामान्य की ओर लौट रही है, उसे देखते हुए चुनाव आयोग ने इन सीटों पर चुनाव कराने का फैसला लिया है।
Recommended Video

चुनाव आयोग की ओर से इस बाबत नोटिफिकेशन जारी करके जानकारी दी गई है, जिसमे कहा गया है कि आंध्र प्रदेश, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, राजस्थान की 18 राज्यसभा सीटों पर 19 जून को चुनाव होगा। इन सभी सीटों पर मतदान के बाद मतों की गणना को 19 जून को ही शाम 5 बजे तक पूरा कर लिया जाएगा।बता दें कि आंध्र प्रदेश की 4 सीट, गुजरात की 4 सीट, झारखंड की 2 सीट, मध्य प्रदेश की 3 सीट, मणिपुर की 1 सीट, मेघालय की 1 सीट, राजस्थान की 3 सीटों पर 19 जून को मतदान होगा। इन सभी सीटों के लिए 19 जून को सुबह 9 बजे मतदान शुरू होगा, जबकि शाम 4 बजे तक इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications