चुनाव आयोग की तरफ से कभी भी हो सकता है तारीखों का ऐलान, यूपी में 8 चरण में हो सकता है मतदान
नई दिल्ली, जनवरी 05। देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बीच पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। चुनाव आयोग ने सभी चुनावी राज्यों की समीक्षा बैठक करने के बाद तारीख लगभग फाइनल कर ली है और अब इनका ऐलान कभी भी हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय से इनपुट मिलने के बाद चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर देगा।

किस राज्य में कितने चरण में चुनाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 6 से 8 चरण में चुनाव कराए जा सकते हैं। वहीं पंजाब में 3 चरण में चुनाव का ऐलान हो सकता है। वहीं मणिपुर में दो गोवा और उत्तराखंड में सिर्फ 1 चरण में चुनाव का ऐलान हो सकता है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के आला अधिकारियों के साथ मीटिंग में पांचों चुनावी राज्यों में कोरोना संक्रमण और टीकाकरण अभियान के कुछ इनपुट इकट्ठा किए जाएंगे और चुनाव आयोग को भेजे जाएंगे।
कोरोना काल के बीच चुनाव पर था सस्पेंस
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 2017 का विधानसभा चुनाव भी 8 चरण में कराया गया था। कोरोना संकट के बीच हो रहे चुनाव को लेकर सस्पेंस की स्थिति थी, लेकिन सभी राजनीतिक दलों और चुनाव आयोग ने ये साफ कर दिया है कि कोरोना काल में स्थिति कोई भी हो चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के साथ 27 दिसंबर को पांचों राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति का जायजा लिया था और सरकार से इन राज्यों में टीकाकरण कार्यक्रम तेज करने को कहा था।












Click it and Unblock the Notifications