भारतीय रेलवे के अस्पताल में कोरोना की दस्तक, महिला डॉक्टर निकली पॉजिटिव

नई दिल्ली: कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में फ्रंट लाइन पर काम करने वाले डॉक्टर भी अब इसकी चपेट में आने लगे हैं। ताजा मामला ईस्टर्न रेलवे के एक अस्पताल से सामने आया है, जहां पर महिला डॉक्टर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद डॉक्टर के संपर्क में आए सभी कर्मचारियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। वहीं अस्पताल को सैनिटाइज करने का काम किया जा रहा है। डॉक्टर को संक्रमण कैसे हुआ इस बात का पता अभी नहीं लग पाया है।

Recommended Video

    Coronavirus : Eastern Railway के अस्पताल में Corona,महिला डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव | वनइंडिया हिंदी
    corona

    ईस्टर्न रेलवे के प्रवक्ता निखिल चक्रवर्ती के मुताबिक एक महिला डॉक्टर पश्चिम बंगाल में ईस्टर्न रेलवे के बीआर सिंह अस्पताल में कार्यरत थीं। इस दौरान 14 अप्रैल को उनकी तबीयत खराब हुई। जिसके बाद उनका कोविड-19 टेस्ट करवाया गया। अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं उनके साथ काम करने वाले 10 मेडिकल स्टाफ को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है। साथ ही प्रशासन महिला डॉक्टर के घर पर मौजूद चार सदस्यों की भी मॉनिटरिंग कर रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक बीआर सिंह अस्पताल में किसी भी कोरोना मरीज का इलाज नहीं किया गया है। ऐसे में डॉक्टर को संक्रमण कहां से हुआ इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

    चंडीगढ़ PGI में 54 मेडिकल स्टाफ क्वारंटाइन
    चंडीगढ़ पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGI) में 9 अप्रैल को पंजाब से इलाज करवाने एक बच्ची आई थी। बच्ची को पैदाइशी दिल की बीमारी थी, जिस वजह से उसकी ओपन हार्ट सर्जरी की जानी थी। इस बीच डॉक्टरों ने देखा कि उसे दिल के अलावा कई और समस्याएं भी हो रही हैं, जिसके बाद उन्होंने बच्ची का कोविड-19 टेस्ट करवाया। जिसमें बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटव आई है। जिसके बाद पीजीआई के 18 डॉक्टर और 36 मेडिकल स्टाफ को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+