चीन की चाल फिर उजागर! 'ट्रैवल के बहाने भारत का डेटा ले जा रहे चीनी ऐप्स', ईजमाई ट्रिप ने चेताया

EaseMyTrip Warns: एक तरफ भारत अपनी सीमाओं पर पाकिस्तान और चीन से दो-दो हाथ कर रहा है, और दूसरी तरफ देश के नागरिकों का संवेदनशील डेटा चुपचाप विदेशी सर्वरों पर जा रहा है। ईजमाई ट्रिप के संस्थापक निशांत पिट्टी ने साफ शब्दों में आगाह किया है - चीनी स्वामित्व वाले ट्रैवल ऐप्स भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं।

एक्स (पूर्व ट्विटर) पर निशांत पिट्टी ने पोस्ट करते हुए कहा, 'अपनी ट्रैवल बुकिंग करने से पहले जरा सोचिए - क्या आप भारत के साथ जुड़ी कंपनी पर भरोसा कर रहे हैं या फिर ऐसे प्लेटफॉर्म पर जो दुश्मन देशों के हाथ में हैं? ' उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ लोकप्रिय ट्रैवल ऐप्स जिनमें चीन का बड़ा हिस्सा है, वो भारतीय यात्रियों का पासपोर्ट डेटा एक्सेस कर सकते हैं।

EaseMyTrip Warns

उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय को भी टैग करते हुए कहा कि यह मसला सिर्फ ट्रैवल बुकिंग का नहीं, सीधा-सीधा नेशनल सिक्योरिटी का है।

ईजमाई ट्रिप का देशभक्ति मॉडल - पहले भारत, फिर मुनाफा

ईजमाई ट्रिप के CEO रिकांत पिट्टी ने भी अपनी पोस्ट में दो टूक कहा कि उनकी कंपनी राष्ट्रहित को प्राथमिकता देती है। मालदीव विवाद के समय जब कई कंपनियां चुप थीं, ईजमाई ट्रिप ने एक साल तक मालदीव की बुकिंग रोकी। हाल ही में पहलगाम हमले के बाद, ईजमाई ट्रिप ने तुर्की और अजरबैजान के खिलाफ़ ट्रैवल एडवाइजरी जारी की, क्योंकि ये देश खुले तौर पर पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं। 'ये कोई मार्केटिंग स्टंट नहीं - ये हमारा सिद्धांत है, ' रिकांत पिट्टी ने कहा। 'भारत पहले। बाद में व्यापार। '

चीनी ऐप्स से जुड़ी असली चिंता क्या है?

ट्रैवल बुकिंग के दौरान लोग अपना पासपोर्ट नंबर, लोकेशन डेटा, कॉन्टैक्ट्स, भुगतान की जानकारी जैसी संवेदनशील जानकारी देते हैं। अगर ये डेटा चीन जैसी देशों के सर्वर पर जा रहा है, तो इसका मतलब है - भारत की सुरक्षा और नागरिकों की प्राइवेसी पर सीधा हमला।

पाकिस्तान समर्थक देशों को लेकर भी ईजमाई ट्रिप का सख्त रुख

ईजमाई ट्रिप ने न सिर्फ चीन के ऐप्स के खिलाफ़ चेतावनी दी, बल्कि तुर्की और अज़रबैजान जैसे देशों के खिलाफ़ भी आवाज उठाई, जिन्होंने खुलेआम पाकिस्तान का समर्थन किया। कंपनी ने भारतीय यात्रियों से अपील की है कि इन देशों की यात्रा से बचें और छुट्टियों में भी राष्ट्रवाद दिखाएं।

जब बात देश की सुरक्षा की हो, तो हर क्लिक मायने रखता है। अब समय आ गया है कि हम ट्रैवल बुकिंग से लेकर सोशल मीडिया तक - हर जगह 'भारत पहले' सोचें। चीनी ऐप्स से सावधान रहें, और ऐसी कंपनियों को चुनें जो सिर्फ मुनाफा नहीं, बल्कि भारत की सुरक्षा और सम्मान को सबसे ऊपर रखती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+