हिंदूकुश क्षेत्र में फिर आया भूकंप, रिएक्टर स्केल पर 4.3 थी तीव्रता
नई दिल्ली: दुनियाभर में भूकंप के झटके रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब हिंदूकुश क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.3 थी। फिलहाल अभी तक इससे जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है। वहीं अधिकारी पूरे क्षेत्र में नुकसान का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक शनिवार सुबह 9.50 पर हिंदूकुश क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोग घरों ने निकलकर बाहर आ गए। इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई है। अधिकारियों के मुताबिक अभी भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है, फिर भी जांच की जा रही है। भूकंप की वजह से काफी देर तक लोगों में दहशत रही।
इससे पहले 8 जुलाई को असम के तेजपुर से करीब 49 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.7 थी, हालांकि इस भूकंप में भी कोई हताहत नहीं हुआ था।
भूकंप के दौरान बरतें ये सावधानियां
भूकंप के दौरान अगर आप मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत में मौजूद हैं, तो वहां से बाहर निकलकर खुले में आ जाएं। इसके बाद खुले मैदान की ओर भागें। अगर आप घर के अंदर हैं तो कोने और मेज के नीचे छुप जाएं। भूकंप आने की स्थिति में किसी बिल्डिंग के आसपास न खड़े हों। अगर आप ऐसी बिल्डिंग में हैं, जहां लिफ्ट हो तो लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। ऐसी स्थिति में सीढ़ियों का इस्तेमाल करना ही सही होता है।












Click it and Unblock the Notifications