उत्तर भारत में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में केंद्र हिल गई दिल्ली

नई दिल्ली। उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। ये झटके राजधानी दिल्ली और पड़ोसी चंडीगढ़ से लेकर जम्मू-कश्मीर तक महसूस किये गये हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के बदकशान में था। इसे हिंदूकुश इलाका भी कहते हैं। वहीं भूकंप की तीव्रता रिक्टेयर पैमाने पर 6.2 थी। [भूकंप आने पर क्या करें क्या न करें]

भूकंप से जुड़ अपडेट्स इस प्रकार हैं-

  • भूकंप उत्तर भारत के सभी राज्यों में महसूस हुआ। जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब में मुख्य रूप से।
  • चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किये गये।
  • एश‍िया में आज सुबह से चार जगह भूकंप आ चुके हैं, जिसमें चीन में 4.3 तीव्रता का भूकंप भी शामिल है।
  • ऑस्ट्रेलिया के पास सोलोमन द्वीप पर भी आज 6.7 तीव्रता का भूकंप आया।
  • अर्थक्वेक ट्रैक करने वाले केंद्र के अनुसार दुनिया भर में आज 79 भूकंप आये।
  • पिछले 7 दिनों में कुल 683 भूकंप आये। वहीं पिछले 1 महीने में 3,634 भूकंप।
  • पिछले एक साल में कुल 38,771 भूकंप आये। इससे साफ है कि हर रोज धरती हिलती है।
  • यह भूकंप करीब 40 सेकंड तक रहा।
  • पाकिस्तान के एबटाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं।
  • अभी तक कहीं से भी किसी जान और माल की हानि की खबर नहीं है।
  • पाकिस्तान के इस्लामाबाद पेशावर में झटके महसूस किये गये।
  • कजाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।
  • भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 224 किलोमीटर की गहराई में था।

अफवाहें जो भूकंप के दौरान WhatsApp पर फैल रही हैं

  • दिल्ली में भूकंप से इमारत में दरारें पड़ी। यह एक अफवाह है।
  • सावन में भगवान श‍िव को आया गुस्सा, जिससे हिल गई धरती, धर्म का भूकंप से कोई सरोकार नहीं।
  • निरंतर बारिश के कारण भूकंप आने की आशंकाएं बढ़ जाती है, इसलिये उत्तर भारत में आज शाम तक भूकंप फिर से आ सकता है। मौसम का भूकंप से कोई मतलब नहीं होता है। यह महज एक अफवाह है।

भूकंप से जुड़े अपडेट्स के लिये इसी पेज पर बने रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+