दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई तीव्रता
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार शाम करीब पौने चार बजे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। भूकंप का केंद्र राजधानी दिल्ली में था।
Recommended Video

करीब 5 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। भूकंप के झटकों के बाद लॉकडाउन के चलते घरों में बंद लोग बालकनी में निकल आए। कई जगह लोग घरों के बाहर भी आ गए। दिल्ली के साथ-साथ गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से जानमान के नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
राजधानी और आसपास भूकंप के झटके आने के बाद दिल्ली के सीएम ने सबके सुरक्षित होने की दुआ की है। केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आशा करता हूं कि सभी लोग सुरक्षित हों। मैं आप सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।
इससे पहले 27 मार्च को हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हिमाचल प्रदेश के चंबा में लोगों ने भूकंप के झकटे महसूस किए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई थी। उससे पहले 25 मार्च को रूस में भूकंप ने तबाही मचाई थी। रूस के उत्तरी पेसिफिक आइलैंड में 25 मार्च को 7.5 की तीव्रता का भूकंप आया था।












Click it and Unblock the Notifications