दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, हरियाणा का महेंद्रगढ़ था केंद्र
नयी दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया है। झटके महसूस होने के बाद कुछ इलाकों में लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल गए। पीटीआई के मुताबिक भूकंप का केंद्र हरियाणा का महेंद्रगढ़ था।

एक रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली के 70 फीसदी कंस्ट्रक्शन खतरनाक बताए जाते हैं। पर्यावरणविद् मानते हैं कि एफएआर (फ्लोर एरिया रेशो) देकर सरकारी एजेंसियां खतरे को और बढ़ा रही हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर अगर भूकंप की तीव्रता 6 से ज्यादा होगी तो दिल्ली में तबाही होगी।












Click it and Unblock the Notifications