दिल्ली-NCR में भूंकप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शुक्रवार सुबह 4.26 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके काफी तेज थे। जानकारी के मुताबिक हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।

भूकंप की तीव्रता 4.7 थी। भूकंप का केंद्र हरियाणा के खरखौदा में जमीन से 10 किमी. नीचे था। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications