भूकंप से 10 फीट खिसका काठमांडू, 3 मीटर ऊपर हुई 7200 वर्ग किमी जमीन
नयी दिल्ली। नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप ने न केवल वहां सैकड़ों लाशें बिछा दी ब्लकि इस भूकंप ने हिमालयी देशों के भोगौलिक संरचना को भी बिगाड़ दिया। भू-वैज्ञानिकों की माने तो नेपाल में आए भूकंप के बाद राजधानी काठमांडू 3 मीटर खिसक गया है।

जी हां यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के टेक्टॉनिक्स एक्सपर्ट जेम्स जैक्सन के मुताबिक भूकंप के बाद के शुरुआती डेटा से संकेत मिले हैं कि काठमांडू के नीचे की जमीन करीब 10 फीट दक्षिण की ओर खिसक गई है। हलांकि आपको बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी पर्वत चोटी एवरेस्ट के भौगोलिक संरचना में किसी भी तरह का कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
नहीं थमा है कहर, नेपाल में एक और बड़े भूकंप की आशंका!
भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक 7.9 तीव्रता वाले इस भूकंप से काठमांडू के नीचे की जमीन कुछ मीटर खिसक गई, लेकिन माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई पर इसका असर नहीं पड़ा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि नेपाल में आए इस भूकंप की ताकत 20 बड़े परमाणु बमों के बराबर थी।
20 परमाणु बम जितना ताकतवर थी नेपाल में आई तबाही
गौरतलब है कि शनिवार को नेपाल में आए भूकंप में अब तक मरने वालों की तादात 5000 के पार हो चुकी है। जबकि नेपाल के पीएम की मानें तो ये आंकड़ा 10,000 के पार होने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications