गुजरात के राजकोट में भूकंप, रिएक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई तीव्रता
नई दिल्ली। गुजरात के राजकोट में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) की ओर से बताया गया है कि भूकंप रविवार शाम आठ बजकर 13 मिनट पर आया। भूकंप के झटके उत्तर और पश्चिमोत्तर राजकोट में आए। भूकंप का केंद्र कच्छ में भचाऊ के पास 10 किलोमीटर के दायरे में रहा है।

भूकंप के झटके काफी तेज होने के चलते राजकोट में लोगों के बीच दहशत का माहौल हो गया और लोग घरों से बाहर आ गए। भूकंप के जानमाल के नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। भूकंप के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने राजरोट, कच्छ और पाटन के जिला कलेक्टरों से फोन पर बात की है और स्थ््ति की जानकारी ली है।
हाल के दिनों में भारत के कई हिस्सों में लगातार भूकंर के झटके महसूस किए गए हैं। खासतौर से दिल्ली एनसीआर में बीतो दो महीने में 14 बार भूकंप के झटके आ चुके हैं। बीते हफ्ते मंगलवार को दिल्ली, हरियाणा, नोएडा, उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं बुधवार को अंडमान निकोबार में भूकंप आया।
क्यों आते हैं भूकंप
दरअसल भूकंप तब आता है जब धरती के अंदर प्ल्टेस टकराती हैं। धरती के भीतरक 7 प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, जिसकी वजह से वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोनो मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां प्रेशर बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।
दिल्ली में लगातार आ रहे भूकंप पर हाई कोर्ट ने जताई चिंता, तैयारी को लेकर सरकार से मांगा जवाब












Click it and Unblock the Notifications