Earthquake: अंडमान सागर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 4.5 तीव्रता
Earthquake Andaman Sea: अंडमान सागर में भूकंप आया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम को अंडमान सागर में रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक शाम 6:36 बजे अंडमान सागर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले बुधवार (1 नवंबर)की शाम को अंडमान द्वीप समूह में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं एक बार फिर दो हफ्तों बाद भूकंप से दहशत फैली है।

एनसीएस के मुताबिक भूकंप आज शाम 6.36 बजे 120 किमी की गहराई पर आया। एनसीएस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "भूकंप: 4.5, 19-11-2023 को 18:36:46 IST पर आया, अक्षांश: 9.94 और लंबाई: 93.89, गहराई: 120 किलोमीटर, स्थान: अंडमान सागर, भारत।"












Click it and Unblock the Notifications