जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4
श्रीनगर। देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। अब जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यहां हेनले से 332 किमी पूर्वोत्तर में भूकंप का केंद्र था। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्टेल पर 4.4 मापी गई है। बताया जा रहा है कि भूकंप शनिवार दोपहर 12.32 बजे आया था। इस बात की जानकारी नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने दी है। आपको बता दें इस क्षेत्र में 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप आया है। इससे पहले शुक्रवार को कारगिल में भूकंप आया था।

इससे पहले शुक्रवार को तीन राज्यों में भूकंप के झटकों से धरती हिली थी। महज 5 घंटों के भीतर ही देश में तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहले हरियाणा के रोहतक में भूकंप के झटकों से जमीन हिली तो उसके बाद पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय में 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके आए। मेघालय में भूकंप के झटकों के कुछ मिनटों के बाद ही लद्दाख की धरती हिलने लगी।
देर शाम 8.15 बजे लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक लद्दाख के करगिल से 200 किमी उत्तर पश्चिम में भूकंप का केंद्र था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई। मेघालय में 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। मेघालय के तुरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र तुरा से 79 किलोमीटर पश्चिम की ओर रहा।
वहीं हरियाणा के रोहतक में भूकंप के झटके दोपहर करीब 3 बजकर 32 मिनट पर महसूस किए गए। रोहतक में 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता कम थी, लेकिन पिछले एक महीने से बार-बार भूकंप आने की वजह से लोग डरे हुए हैं। भूकंप के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।












Click it and Unblock the Notifications