अंडमान निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3

नई दिल्ली। अंडमान निकोबार में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज की गई है, हालांकि भूकंप के झटकों से किसी भी तरह के नुकसान की खबर अभी तक सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में कई बार अंडमान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले अगस्त माह में दो बार यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसमे किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई थी।

earthquake

इससे पहले 24 अगस्त को अंडमान द्वीप समूह पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 5.5 थी, यह भूकंप शाम को 5 बजे आया था। वहीं 13 अगस्त को भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है जो कभी भी आ सकता है, ऐसी स्थिति में आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर आप मकान, ऑफिस या किसी इमारत में हैं तो वहां से पहले बाहर निकलकर खुले मैदान में आ जाएं। इस दौरान किसी बिल्डिंग या फिर पेड़ के नीचे नहीं खड़े हों। भूकंप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करें। इस दौरान पैनिक क्रिएट नहीं करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+