अंडमान और निकोबार में भूकंप के तेज झटके, 4.1 तीव्रता से हिली धरती

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में बार-बार भूकंप के झटके आ रहे हैं। ताजा झटके अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आए हैं, जहां रविवार सुबह करीब 8 बजकर 56 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई। वहीं बार-बार आ रहे झटकों की वजह से लोग डरे हुए हैं। लोगों को घरों के भीतर रहने में लग रहा है। भूकंप का केंद्र अंडमान का दिगलीपुर रहा। हालांकि भूकंप में किसी जानमाल के नुकसान की खबर फिलहाल नहीं मिली है।

 Earthquake

आपको बता दें कि इससे पहले 9 जून को भी अंडमान और निकोबार में भूकंप के झटके आए थे। उस वक्त भूकंप की तीव्रता 4.3 थी। उस दिन भी भूकंप का केंद्र अंडमान निकोबार का दिगलीपुर था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी कि अंडमान-निकोबार के दिगलीपुर से 110 किलोमीटर के उत्तर-पश्चिम में भूकंप का सेंटर रहा था। अब एक बार फिर से यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले पूर्वोत्तर राज्यों में बार-बार भूकंप के झटके आ रहे हैं। वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हरियाणा समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि पिछले दो महीनों से दुनिया भर के अलग-अलग देशों में बार-बार भूकंप के झटे आ रहे हैं। भूवैज्ञानिक भूकंप के पीछे एक बड़ी वजह धरती की सूखती कोख को मान रहे हैं। भूजल स्तर में लगातार आ रही गिरावट के कारण धरती के भीतर स्थित फाल्ट लाइनों का लोड असंतुलित हो रहा है। जिसकी वजह से धरती की प्लेटें आपस में टकरा रही है। वहीं फाल्ट लाइन की एडजस्टमेंट के कारण भी बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+