दो बार भूकंप के तेज झटकों से कांप उठा दिल्ली-एनसीआर, भूकंप का केंद्र दिल्ली

रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 बताई जा रही है। भूकम्प के कारण लोगों में दहशत फैल गई और ठंड के बावजूद लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए घरों से बाहर निकल गए। ये झटके करीब 3 सेकंड तक महसूस किये गये।
गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा, यमुना विहार, सिविल लाइंस, लाजपत नगर, शास्त्री नगर समेत पूरी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अबतक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हैरान करने वाली बात ये है कि दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके लगातार आ रहे हैं। अक्टूबर में भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके आए थे। हालांकि उस समय भूकंप का केंद्र भारत-चीन सीमा पर था।












Click it and Unblock the Notifications