भूंकप के झटकों से हिला मिजोरम
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। मिजोरम भूकंप के झटकों से हिल गया है। करीब 4.0 तीव्रता वाले इस भूंकप के झटके मिजोरम-म्यांमार सीमा पर महसूस किए गये। जानकारी के मुताबिक भूंकप शाम करीब पांच बजे आया।

भूकंप का केंद्र धरती से करीब पांच किमी. नीचे बताया गया है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गये और अफरा-तफरी मच गया। इलाके में भूकंप के चलते अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।


Click it and Unblock the Notifications
