जम्मू कश्मीर: घाटी में महसूस किए 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आज 3.3 रिएक्टर स्केल की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये भूकंप दोपहर 12 बजकर 41 मिनट के करीब आया। भूकंप से किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। हालांकि अभी तक किसी तरह की जानमाल की क्षति होने की खबर नहीं आई है।

हिमालय के पूर्वी इलाके से भूकंप आने की खबर

हिमालय के पूर्वी इलाके से भूकंप आने की खबर

अभी तक घाटी में आए इस भूंकप के केंद्र का पता नहीं चल पाया है लेकिन बताया जा रहा है भूकंप हिमालय के पूर्वी हिस्से में आया था जिसके झटके जम्मू कश्मीर में महसूस किए गए। बता दें कि इससे पहले बीते 31 जनवरी को भी राजधानी दिल्ली और उसके आस पास के इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

चंद्रग्रहण से ठीक पहले आया था ये भूकंप

चंद्रग्रहण से ठीक पहले आया था ये भूकंप

दिल्ली-एनसीआर में आया ये झटका चंद्रग्रहण से ठीक पहले आया था। खास बात ये है कि ये भूकंप भी 12 बजकर 40 मिनट पर आया था और आज भी घाटी में इसी समय पर भूकंप आया है। दिल्ली में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 नापी गई थी। हालांकि खुशकिस्मती ये रही कि इतने रिक्टर स्केल पर भूकंप आने के बाद भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई।

धर्मशास्त्री ने किया भूकंप का अध्ययन

धर्मशास्त्री ने किया भूकंप का अध्ययन

भूकंप की घटना ने धर्मशास्त्रियों को चौकन्ना कर दिया था क्योंकि आज साल 2018 का पहला चंद्रग्रहण है और आज ही ब्लडमून भी दिखाई देगा। पंडितों के मुताबिक चांद का लाल रंग प्रलय की निशानी है। आज जब ग्रहण लगेगा तो पुष्य नक्षत्र और अनंत कालसर्प योग बन रहे हैं। कहते हैं इन योगों का असर ग्रहों, पर्यावरण और वातावरण नकारात्मक होता है। इस दौरान बाढ़, भूकंप जैसी घटनाएं हो सकती हैं इसी कारण ग्रहण से पहले भूंकप का आना शास्त्रों के ज्ञानियों की पेशानी पर बल दे गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+