अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.0

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर राज्य एरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार शाम करीब 4 बजकर 51 मिनट पर अरुणाचल के चांगलांग जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। अब तक जानकारी के मुताबिक भूकंप की वजह से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं भूकंप के झटके आने के बाद लोग डरकर घरों से बाहर निकल आएं।

 Earthquake of magnitude 4.0 occurred at 04:51 pm today in Changlang district in Arunachal Pradesh.

आपको बता दें कि इससे पहले नवंबर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र भारत और म्यांमार सीमा पर था।
क्यों आते हैं भूकंप?

धरती की ऊपरी सतह 7 टेक्टोनिक प्लेटों से मिल कर बनी है। धरती की ये प्लेट जहां कहीं भी एक दूसरे से टकराती हैं तो वहां भूकंप का खतरा पैदा हो जाता है और धरती हिलने लग जाती है। कई बार इस दौरान धरती फट तक जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+